भारत में सिंचाई
- Get link
- Other Apps
भारत में सिंचाई
भारत में सिंचाई परियोजनाओं को तीन भागों में विभाजित किया गया है। ये हैं—
1. वृहत् सिंचाई परियोजना 2. मध्यम सिंचाई परियोजनाएँ एवं 3. लघु सिंचाई परियोजना
वृहत् सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत वे परियोजानाएँ सम्मिलित की जाती है, जिसके अन्तर्गत 10,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि हो ।
मध्यम सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत वे परियोजनाएँ सम्मिलित की जाती है, जिसके अन्तर्गत 2,000 से 10,000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो ।
लघु सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत वे परियोजना सम्मिलित की जाती है, जिसके अन्तर्गत 2,000 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भमि हो ।
वर्तमान समय में भारत की कुल सिंचित क्षेत्र का 37% बड़ी एवं मध्यम सिंचाई परियोजना के अधीन तथा 63 %छोटी सिंचाई योजनाओं के अधीन है।
विश्व का सर्वाधिक सिंचित क्षेत्र चीन ( 21%) में है।
विश्व का दूसरा सर्वाधिक सिंचित क्षेत्र भारत 20.2% में है।
भारत में शुद्ध बोय गए क्षेत्र 1360 लाख हेक्टेयर के लगभग 33% भाग पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है।
वर्तमान समय कुआं और नलकूप भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन है।
देश में सर्वाधिक नलकूप हुआ पंप सेट तमिलनाडु 18 प्रतिशत में पाए जाते हैं महाराष्ट्र 15.6% का दूसरा स्थान है केवल नलकूपों की सर्वाधिक सघनता वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।
प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन तालाब है तालाब द्वारा सर्वाधिक सिंचाई तमिलनाडु राज्यों में की जाती है।
>इन्हें भी पढ़ें:—
- Get link
- Other Apps
Comments
Post a Comment